फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Awesome animal smugglers and police firing

पशु तस्करों और पुलिस में जबरदस्त फायरिंग

Wed, 25 Jun 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Wed, 25 Jun 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने कुंजपुरा पुलिस पर गोलियां बरसा कर दहशत मचा दी। जवाब में
विज्ञापन
पुलिस ने भी दो फायर किए। पशु तस्कर पशुओं से लदी गाड़ी छोड़कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पशुओं से लदी टेंपरेरी नंबर की एक पिकअप गाड़ी कब्जे में ली है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना कुंजपुरा क्षेत्र के गांव महम्मदपुर से कुंडा कलां घाट जाने वाले कच्चे रास्ते में एसपी अभिषेक गर्ग के मार्ग दर्शन में पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने नाका लगाया था। पशुओं से लदी तेज रफ्तार एक पिकअप गाड़ी नाके के पास पहुंची तो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। पशु तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और पुलिस पर गोलियां दाग दीं।

किसी तरह पुलिसकर्मी पशु तस्करों की गोली लगने से बच गए। बचाव में पुलिस ने भी पशु तस्करों पर गोली चलाई तो पशु तस्कर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बिना देरी के पशु तस्करों की गाड़ी को कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार पशु तस्करों ने गाड़ी में एक  बैल और सात गाय ठूंस-ठूंस कर भर रखे थे। इस मामले में एएसआई राजेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने भी बचाव में दागीं गोलियां
पशु तस्करों ने बिना कुछ सोचे पुलिस पार्टी पर गोलियां दाग दी। करीब दस-12 राउंड गोली चली। पुलिस ने भी बचाव में गोली दागी। पुलिस ने मात्र दो गोलियां ही चलाईं। पशु तस्करोें ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिसकर्मी किसी तरह बच गए।

जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
एएसआई राजेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ नाका लगा रखा था। पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला कर हमला कर दिया। गाड़ी में तीन पुलिस कर्मी बताएं गए हैं। तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाने का प्रयास किया जा रहा है।
दीपक गहलावत, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed