{"_id":"620579febaf8a11a25359ae6","slug":"awarded-to-children-who-made-excellent-models-karnal-news-knl985913193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डे के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी समवर्तक सिंह ने जिलास्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में अव्वल आए 18 बच्चों को प्रशंसा पत्र और 12 हजार रुपये की नकद इनाम की राशि प्रदान की। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि बचपन से ही विज्ञान और गणित में रुचि लेने वाले बच्चे भविष्य में वैज्ञानिक बनते हैं। विज्ञान और गणित ऐसा विषय है। जिसमें बच्चे को पढ़ाई में ज्यादा समय देने की आदत बन जाती है और वे भविष्य में लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी पास कर जाते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड स्तर के 229 स्कूलों के 680 बच्चों ने 851 मॉडल बनाए। इसमें से जिला स्तर पर 61 मॉडल्स का चयनित हुए। इसके बाद कॉलेज प्रोफेसर्स द्वारा इन मॉडल की वीडियो को देखा गया और 12 सबसे अच्छे मॉडलों का चयन किया गया। इन 12 मॉडल्स बनाने वाले बच्चों को ही प्रशंसा पत्र और नकद इनाम की राशि दी गई है। सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी की स्नेहा व निकिता, कन्या हाई स्कूल बालू की चेतना व प्रीती शामिल है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योग का गोल्ड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम की नेहा व तमन्ना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरोदी की महक रानी व रितु, आरोही मॉडल स्कूल सोंगरी से ध्रुव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई का आदित्य शामिल है। इसके अलावा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका से रजनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना धौंस से शिवम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पूंडरी, तानवी व निशा राजकीय हाई स्कूल मयोली से अंकिता व शुभम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाना से तुषार शामिल रहे।
एडीसी ने इन अध्यापकों को भी दिया प्रशंसा पत्र
पूंडरी कॉलेज की प्रो. मोनिका वालिया, स्कूल अध्यापकों में नीलम, अनिल कुमार, सरोज रानी, सुशील कुमार, ललिता, डॉ. रीना सैनी, राकेश कुमार, अर्पणा, आशा, सोनिका, महेंद्र सिंह व अशिलेश आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन गर्ग, सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह, हीरा सिंह, लेखा अधिकारी बलविंदर सिंह कुशल कुमार, राकेश कुमार, विक्रम धीमान, राजेश कुमार व अंकुर सिंगला मौजूद रहे।