फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Award to 600 winning students

Karnal News: विजेता 600 विद्यार्थियों का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Award to 600 winning students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कालीदास रंगशाला में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से वीरवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 44 स्कूलों के लगभग 600 विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 19 नवंबर तक आयोजित हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गायन, एकल गायन, बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट मटेरियल, दीया कैंडल डेकोरेशन, निबंध लेखन, पोस्टर बनाओ, थाली सजावट, देश भक्ति समूह गायन आदि शामिल थे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं। जिनमें शिव शक्ति मिशन स्कूल ने लड़कियों की सुरक्षा व डॉक्टर अपहरण कांड पर समूह नृत्य किया। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रति और दिव्या ने शास्त्रीय नृत्य किया।
विज्ञापन

मौके पर गौरव कुमार, कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी डॉ. सतीश ने कहा कि जिले के सभी बच्चों के विकास के लिए बाल भवन में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें बाल महोत्सव पर बड़े स्तर पर अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। बाल महोत्सव के अवसर पर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed