{"_id":"64878a2cb080daac1f070839","slug":"award-holders-will-get-free-travel-facility-in-volvo-bus-of-haryana-government-karnal-news-c-18-knl1008-147229-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पद्म श्री, पद्म भूषण या इससे ऊपर के अवाॅर्डी खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार देगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पद्म श्री, पद्म भूषण या इससे ऊपर के अवाॅर्डी खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार देगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन
विज्ञापन
- अवाॅर्ड धारियों को हरियाणा सरकार की वॉल्वो बस में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया एलान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया है कि हरियाणा सरकार प्रदेश के पद्म श्री, पद्म भूषण या उसके ऊपर के सभी अवाॅर्ड प्राप्त करने वाले लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देगी। इन सभी अवाॅर्डधारकों को हरियाणा सरकार की वोल्वो बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। सोमवार को अपने करनाल दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।
हरियाणा में कई खिलाड़ी अवाॅर्ड प्राप्त हैं। खेल के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में हरियाणा के लोगों ने पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे सम्मान हासिल किए हैं। हरियाणा सरकार के इस फैसले से प्रतिभाओं को सम्मान तो मिलेगा ही, साथ ही इससे युवाओं व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मेधावियों को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में जो भी पद्मश्री या पद्मभूषण और उससे ऊपर के अवाॅर्डी होंगे, उन सभी को इस 10 हजारी पेंशन में शामिल किया जाएगा।