फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Avni won medal in skating competition

Karnal News: अवनी ने स्केटिंग प्रतियोगिता में जीता पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Avni won medal in skating competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करनाल की स्केटर अवनी चौहान ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप की स्केटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिला व अपने स्कूल का नाम रोशन किया। अवनी के स्केटिंग कोच संजय गोयल ने बताया कि वह करनाल में प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-छह में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसने 24 से 27 अक्तूबर तक बेलगाम कर्नाटक में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में अंडर-19 आयु वर्ग में 500 मीटर रिंक रेस में रजत पदक जीता।

प्रताप पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डाॅ. पूजा वालिया मान ने अवनी की शानदार सफलता पर अवनी के माता-पिता राजेंद्र चौहान व ऊषा चौहान व स्केटिंग कोच संजय गोयल को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अवनी ने 10वीं कक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह आईआईटी की तैयारी भी कर रही है। स्केटिंग कोच संजय गोयल ने कहा कि इससे पहले भी करनाल के स्केटर्स राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय पर मेडल जीत जीत चुके हैं। स्केटिंग में खिलाड़ियों की रुचि निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed