{"_id":"6000bc958ebc3e2e6e5ef78b","slug":"autmatic-challen-karnal-news-knl57630895","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, एक फरवरी से संभलकर चलिये, वर्ना हो जाएगा आटोमैटिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, एक फरवरी से संभलकर चलिये, वर्ना हो जाएगा आटोमैटिक चालान
विज्ञापन
एक फरवरी-2021 से यदि सड़कों पर वाहन लेकर निकलें तो जरा संभलकर क्योंकि इस दिन से शहर की स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आटोमैटिक चालान शुरू हो जाएगा। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी जरूरी हो जाएगी। इसलिए अभी से यातायात नियमों को गंभीरता से लेकर अपने व्यवहार में शामिल कर लें। स्मार्ट सिटी का आईसीसीसी प्रोजेक्ट अब लगभग पूरा होने वाला है। 31 जनवरी से इसे लाइव करने की तैयारी है। वीरवार को उपायुक्त/केएससीएल के सीईओ निशांत कुमार यादव ने डॉ. मंगलसेन सभागार में निर्माणदायी संस्था के इंजीनियर्स के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा की।
जनरल मेनेजर रमेश मढान से इसे चेक करने को भी कहा। बताया गया कि 11 स्थानों पर सिटी सर्विलांस के लिए सीसीटीवी लग चुके हैं। 29 स्थानों पर लगेंगे। यह सड़क पर ट्रैफिक का मिजाज, कोई घटना या वारदात की फोटो, विवाद होने पर सबूत सुरक्षित कर आईसीसी सेंटर में अलर्ट भेजेंगे। सेक्टर-6, लघु सचिवालय, शहीद मदन लाल ढीगंडा चौक, गुरू ब्रह्मानंद चौक, नमस्ते चौक, सांई बाबा मंदिर, रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंक्शन पर लाईटें पावर ऑन हो गई हैं। 29 लोकेशन पर नई लाईटें लगेंगी, नए सिस्टम से पुरानी लाईटें हटेंगी। 35 में से 17 वेरिएबल मैसेज बोर्ड लग चुके हैं। इनमें से पांच चालू हो गए हैं। बैठक में एक्सईएन सौरभ गोयल, स्पोर्ट इंजीनियर मोहन शर्मा, पीएमसी प्रवीन झा व उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
इन नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा
-सभी ट्रैफिक लाईटें ऑन होने के बाद चौक-चौराहों से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन से गुजारना, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का न होना, ट्रिपल राइडिंग करना, गलत साइड में वाहन चलाना, रेड लाइट के दौरान स्टॉप लाइन पार करना उल्लंघन माना जाएगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी जरूरी होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन