फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aunt sold the child 2.10 laks

दो लाख में बच्चा बेचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aunt sold the child 2.10 laks
क्षेत्र के गांव डाचर में चाची ने ही दो लाख 10 हजार रुपये में डेढ़ साल के मासूम को बेच दिया। मामला सामने आने के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को काछवा से सकुशल बरामद कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत कौर वासी डाचर ने बताया कि बीते 19 सितंबर को उसकी पुत्रवधू मनमीत कौर अपने दो बच्चों लड़का डेढ़ साल और लड़की तीन साल को लेकर घर से लापता हो गयी थी। इसकी रिपोर्ट भी करवाई गई थी। 22 सितंबर को तरावड़ी पुलिस उसकी पुत्रवधू को गांव डाचर छोड़ गयी थी। इस दौरान वह लड़की को साथ लेकर आई थी पर लड़का उसके साथ नहीं था। बाद में पता चला कि छोटी पुत्रवधू राजविंद्र कौर उर्फ राज वासी डाचर ने जसपाल सिंह और इसकी बेटी गुरमहक कौर वासी तरावड़ी से मिल कर साजिश के तहत मनमीत को घर से फरार कराया था। इसके बाद जसपाल सिंह की पत्नी सिमरनजीत ने बबली व इसके पति मंगल सिंह वासी तरावड़ी और बलविंदर के साथ मिलीभगत कर उसके पोते हरमन सिंह को बेच दिया। पूछताछ में पता चला कि काछवा निवासी संदीप कौर पत्नी साहब ने बच्चे को दो लाख 10 हजार रुपये में खरीदा है। बच्चे को बेचने के आरोप चाची पर लगाये जा रहे हैं। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि जब बच्चा बेचा गया था तो लिखित में प्रूफ लिया गया था, जिसके दस्तावेज भी सामने आने की बात हो रही है। पुलिस अधिकारी बलजीत के अनुसार गुरमीत कौर की शिकायत पर छह नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बाक्स।
पुलिस जांच में उठेगा पर्दा।
पुलिस जांच में कई पहलुओं से पर्दा उठना बाकी है। जैसे कि किस वजह से मनमीत कौर घर से गयी थी और कहां रही। यह जांच का विषय होगा। जब वापस आयी तो सिर्फ लड़की के साथ क्यों आयी और लड़का कहां छोड़कर आई। मनमीत कौर की देवरानी ने उसके लड़के को कहां से उठाया और किस वजह से बेचा। इन सब पहलुओं पर पुलिस जांच के बाद ही पर्दा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed