फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   August rains, broke the record of the past three years, weather, karnal

अगस्त की बारिश ने तोड़ा पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड

Tue, 30 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 30 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
August rains, broke the record of the past three years, weather, karnal
स्टेडियम में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

अगस्त में हुई 268.7 एमएम बारिश ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस बार जुलाई में बारिश बेहद कम हुई है। जिले में अब तक के मानसून सीजन में 551 एमएम बारिश हुई है, जबकि इस पूरे साल में 600 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश का सिलसिला अभी जारी है। मौसम विभाग की माने तो इस बार पिछले सालों के रिकॉर्ड टूटने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन


इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही मानसून का आगमन हो गया था, लेकिन पूरा माह हल्की फुहारों व बादलों की आवाजाही में ही निकल गया। इस पूरे माह में 283 एमएम बारिश हुई। जो पिछले वर्षों की तुलना में करीब 25 फीसदी कम रही। लेकिन अगस्त में लगी सावन की झड़ी ने काफी हद तक लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक अगस्त में 268.7 एमएम बारिश हो चुकी है। जो वर्ष 2012 के 303 एमएम के रिकॉर्ड से अभी पीछे है। यदि आने वाले चार दिनों में 50 एमएम बारिश भी हुई तो, पिछले दस सालों में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
विज्ञापन


दो दिनों में पांच एमएम बारिश
रविवार को देर शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को सुबह के समय कई जगह पर बारिश हुई और दिन में भी हल्की फुहारों के साथ मौसम का मिजाज बदला रहा। मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों में अब तक पांच एमएम बारिश होने की बात कही है। वहीं लगातार पूर्व दिशा से उमड़ उमड़कर आ रही घनघोर घटाओं के चलते अगले 24 घंटों में जिले में बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में हुई बारिश के आंकड़े
वर्ष    वर्षा एमएम
2012    303.2
2013    275.3
2014    54.8
2015    69.8
2016    268.7

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
रविवार को देर शाम से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की है। शहर में हो रही हल्की बूंदाबांदी व पूर्वा हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 20 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही शहर मेें बिजली की खपत में भी कमी आई है। खेतों में जलभराव के चलते किसानों ने अपने ट्यूबवेल बंद कर दिए हैं। वहीं घरों में चलने वाले एसी व कूलरों को भी राहत मिली है।  पिछले एक माह से बिजली की खपत 1.35 करोड़ से कम होकर 90 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। इससे बिजली निगम व उपभोक्ताओं को करोड़ो रुपये के फायदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed