फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attendence start in nagar nigam karnal

निगम बिल्डिंग से बाहर जाने व वापस आने वाले अधिकारियों को करनी होगी एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
attendence start in nagar nigam karnal
नगर निगम में मंत्री अनिल विज की कार्रवाई का पूरा असर दिखाई दे रहा है। कमिश्नर के पीए रूम में मूवमेंट रजिस्टर लगाया गया है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने बाहर जाने और लौटने की एंट्री रजिस्टर में करनी होगी, ताकि पता रहे कि कौन अधिकारी कहां पर है। रजिस्टर रखने के साथ ही अधिकारियों ने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को समझते हुए रजिस्टर में एंट्री करनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार दिसंबर को दिल्ली जाते समय मंत्री अनिल विज ने अचानक नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान एक्सईएन एलसी चौहान निगम कार्यालय में नहीं थे और न ही बाहर जाने के कहीं पर भी कोई एंट्री की हुई थी। निरीक्षण पूरा होने से पहले एक्सईएन एलसी चौहान पहुंच गए और विज के सामने एक्सईएन ने बताया कि वे सीएम मीटिंग से संबंधित फाइल की चर्चा करने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे थे। इसके बावजूद भी उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को करनी होगी एंट्री
कमिश्नर निशांत यादव ने बताया कि निगम कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर लगाया है। इसमें निगम से बाहर जाने वाले हर अधिकारियों और कर्मचारियों को एंट्री करनी होगी। साथ में जाने का कारण भी एड करना होगा। वापस आते समय भी ऐसा ही करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed