फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attempts commit suicide in sp office

चाचा ने किया मकान पर कब्जा, एसपी आवास पर आत्महत्या का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
attempts commit suicide in sp office
फूसगढ़ में चाचा द्वारा मकान पर कब्जा करने के मामले में भतीजा अपने परिवार के साथ एसपी गंगा राम पूनिया के आवास पर पहुंच गया और आत्मदाह करने की नीयत से पेट्रोल से भरी बोतल भी लेकर आया। इस दौरान साथ खड़े एक व्यक्ति ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। एसपी गंगा राम पूनिया ने तुरंत पीड़ित परिवार को बुलाया और मामले की जानकारी ली। इसके बाद सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहर तक पंचायत कर पीड़ित कृष्ण कुमार को पुलिस ने उसका मकान दिलवा दिया और आपस में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

फूसगढ़ निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव में उनका 20 गज का मकान है। जिसमें उसकी मां, भाई, मेरी पत्नी, भाई की पत्नी और चार बेटियां रहती हैं। सोमवार रात उसके चाचा ऋषिपाल ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया और उन्हें मकान से बाहर निकाल दिया। वह रात करीब 12 बजे एसपी आवास पर आए थे। यहां से उन्हें सेक्टर-32, 33 थाना भेज दिया था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी और पुलिस रात को उनके साथ मकान पर भी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पूरी रात सड़क पर गुजारी। इस कारण उसने परिवार सहित आत्मदाह करने की योजना बनाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई कर उनका मकान नहीं दिलाया तो वह पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा लेगा। उसने आरोप लगाया कि उसके चाचा ने झूठे दस्तावेज बनाए हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव फूसगढ़ में जाकर पूर्व सरपंच, एमसी व चाचा को बुलाया और पंचायत कराई गई। पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता हो गया और कृष्ण को उसका मकान मिल गया।
विज्ञापन

गांव फूसगढ़ निवासी कृष्ण के मामले की गांव में जाकर जांच की गई। इस दौरान गांव में उनकी पंचायत हुई जिसमें दोनों पक्षों का समझौता हो गया और कृष्ण को उसका मकान मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-32, 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed