फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attempted theft by breaking ATM machine

एटीएम मशीन तोड़कर चोरी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft by breaking ATM machine
बदमाशों द्वारा तोड़ी गई एटीएम मशीन।
कुंजपुरा/करनाल। गांव घीड़ में वीरवार रात बदमाशों ने शटर उखाड़कर एटीएम में चोरी का प्रयास किया लेकिन बदमाश कैश नहीं निकाल पाए। एटीएम में रखे पांच लाख रुपये सुरक्षित मिले। पिछले कुछ माह के अंदर एटीएम से पैसे चोरी करने की क्षेत्र में यह तीसरी वारदात है। घटना का सुबह करीब सात बजे तब पता चला जब कुछ दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

डायल 112 पर सूचना देने के उपरांत कुंजपुरा थाने के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर वारदात से जुड़े कुछ साक्ष्य जुटाए। इंद्री एएसपी हिमाद्री कौशिक ने मौके का मुआयना किया। एटीएम संचालक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव घीड़ में हिटेची कंपनी का एटीएम लगा है। किराए की दुकान में लगे निजी कंपनी के इस एटीएम का संचालन नरेंद्र कुमार कंबोज द्वारा किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश में एटीएम की व्यवस्था के लिए एक निजी कंपनी को मास्टर डीलरशिप दी है। इस प्रक्रिया के तहत नरेंद्र कुमार कंबोज ने गांव घीड़ के बस अड्डे पर किराए की दुकान में कंपनी का एटीएम लगाया है। इसी एटीएम में गुरुवार रात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। एटीएम संचालक नरेंद्र ने बताया कि एटीएम में पांच लाख रुपये कैश था जो सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा है सीसीटीवी
जिस दुकान में एटीएम मशीन रखी है वहां पर सीसीटीवी नहीं लगा है। न स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है। इसी कारण बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। इससे पूर्व पास के ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को चोरी के उद्देश्य से बदमाशों ने पासबुक एंट्री मशीन को तोड़ दिया था। तब बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। गांव कुंजपुरा में एसबीआई के एटीएम को भी लूटने का प्रयास किया जा चुका है। पीएनबी और एसबीआई का एटीएम लूटने की दोनों वारदात आज तक कुंजपुरा पुलिस सुलझा नहीं पाई।
यूपी से जुड़े हो सकते हैं बदमाशों के तार
कुछ समय के अंदर क्षेत्र में एटीएम में चोरी की यह तीसरी वारदात है। आशंका है कि इन तीनों वारदात में एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है। इन बदमाशों के तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़े होने की संभावना है।

वर्जन
बदमाशों का सुराग लगाने के लिए टीम का गठन किया गया है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जाएगी ताकि बदमाशों के बारे में सुराग जुटाया जा सके। इससे अलग संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ाने के आदेश कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को दिए गए हैं।
हिमाद्रि कौशिक, एएसपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed