{"_id":"69dab4b64b398ccdad0f5601","slug":"attempt-to-kidnap-a-girl-returning-from-school-karnal-news-c-18-knl1018-884105-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल से लौट रही छात्रा के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल से लौट रही छात्रा के अपहरण की कोशिश
Sun, 12 Apr 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी छात्रा को कुछ युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। वह अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। मुख्य आरोपी सूरज नाम का युवक है। राहगीर महिला के छात्रा के बचाव में आने पर आरोपी भाग गए।
छात्रा ने घर आकर पिता को घटना के बारे में बताया। पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पिता की शिकायत के अनुसार, 16 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ रही है। वीरवार को स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बसंत विहार निवासी आरोपी सूरज पीछे से आया। उससे छेड़छाड़ की। जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। गाड़ी में आरोपी के दोस्त बैठे हुए थे। रास्ते से जा रही महिला उनके बचाव में आई। आरोपी को धमकाया तो वह भाग गया।
विज्ञापन
परिजन ने आशंका जताई कि आरोपी अपहरण करने की नियत से गाड़ी लेकर आए थे। पिता के अनुसार, सूरज काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा है। उसनेशिकायत पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड और अपहरण की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।