फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attacked with sharp weapon, snatched cash

Karnal News: तेज हथियार से किया हमला, छीनी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapon, snatched cash
घरौंडा। कोहंड गांव के पास कुछ लोगों ने पांच लोगों पर तेज हथियार से हमला कर घायल कर दिया और लगभग छह हजार रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें देसी कट्टा दिखा कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्हेड़ा निवासी शाहरुख ने शिकायत में बताया कि वे अपने साथियों के साथ नौ दिसम्बर को करनाल से वापस कोहंड गांव की ओर आ रहे थे। रास्ते में वे ठंड की वजह से आग सेकने लगे। उसी दौरान 10 से 12 व्यक्ति उनके साथ झगड़ा करने लगे। जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तेज हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक के साथ तोड़ फोड़ कर दी और उसके साथियों से लगभग छह हजार रुपये व मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed