फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on the Sarpanch of Nagla Farm, attempt to crush him with two tractors

Karnal News: नगला फार्म के सरपंच पर हमला, दो ट्रैक्टरों से कुचलने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Attack on the Sarpanch of Nagla Farm, attempt to crush him with two tractors
ट्रैक्टरों से टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त कार। 
करनाल। नगला फार्म के सरपंच सुधीर कुमार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गांव मिरघान के पास सोमवार को सरपंच की कार को दो ट्रैक्टरों से कुचलने का प्रयास किया। टक्कर मारकर ट्रैक्टरों से कार को काफी आगे तक घसीटा गया। सरपंच ने पूर्व विधायक के भाई पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सरपंच सुधीर कुमार ने बताया कि वह कार में मेरठ रोड से घर की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि गुरदयाल और उसके 4-5 साथी दो ट्रैक्टर के साथ रास्ते में खड़े थे। उन्होंने एक ट्रैक्टर को उनकी कार के आगे अड़ा लिया। उन्होंने बचने का प्रयास किया तो दूसरे ट्रैक्टर ने साइड से टक्कर मार दी। दोनों साइड से टक्कर मारकर उन्हें कार में ही कुचलने का प्रयास किया गया। किसी तरह से वह कार से बाहर निकले और खेतों की तरफ भागे। आरोपियों ने दोनों ट्रैक्टर उनके पीछे दौड़ा दिए। सरपंच ने बताया कि जैसे-तैसे वह बचकर फार्म हाउस की ओर से निकले। ट्रैक्टरों से फार्म हाउस का गेट भी टूट गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के भाई ने उन पर हमला कराया है। पहले भी हनी ट्रैप मामले में फंसाने के षड्यंत्र रचे थे।सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि सरपंच की कार पर दो ट्रैक्टरों से हमले की जानकारी मिली है। कार कब्जे में ले ली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed