फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on Rajound police, who went to catch the accused, tore the uniform

आरोपी को पकड़ने गई राजौंद पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Attack on Rajound police, who went to catch the accused, tore the uniform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। एनडीपीएस के एक पुराने मामले में मंगलवार की रात नामजद बांसा निवासी आरोपी को पकड़ने गई कैथल जिले के राजौंद थाना की पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। टीम ने एक डेरे पर दबिश दी तो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला लेकिन पुलिस का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मारपीट के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। एसएचओ राजौंद रामलाल की शिकायत पर निसिंग थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर 24 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कैथल जिले के राजौंद थाना पुलिस की टीम मंगलवार देर रात गुप्त सूचना पर बांसा गांव मेें एक डेरे पर आरोपी बलवान को पकड़ने गई थी। उन्होंने डेरा मालिक नरेंद्र सिंह को भी अपने साथ ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहा। निसिंग पुलिस की मदद से जिसका पीछा करते हुए डेरा जस्सा सिंह पर पहुंचे। आरोप है कि वहां गुरजीत व सरबजीत सिंह सहित उसके परिवार के कई अन्य सदस्यों ने पुलिस का रास्ता रोक कर गाली गलौच व मारपीट करते हुए साथी कर्मचारी रामनिवास की वर्दी तक फाड़ी। इस दौरान बलवान फिर से भागने में सफल रहा। इसी दौरान फोन कर कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

निसिंग पुलिस ने की मदद
आरोप है कि इसके बाद निजी वाहनों में तलवार व गंडासी लेकर वहां कुछ और लोग पहुंच गए और उन्हें ललकारने लगे। उन्होंने कार से गंडासी व तलवारें निकाल लीं। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस टीम को बंधक बनाने की कोशिश की और हत्या के इरादे से हमला किया। इसी दौरान बचते बचाते थाना प्रभारी निसिंग को फोन कर अन्य पुलिस कर्मियों को भेजने के लिए कहा। कुछ देर में निसिंग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें वहां से निकलवाया। पुलिस ने गुरजीत, सरबजीत, खुशदीप, हर्षदीप, बलबीर, भूपेंद्र व अमृतपाल सहित 24 अन्य के खिलाफ पुलिस को बंधक बनाने के प्रयास व उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने सहित अन्य आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed