{"_id":"6457794c60312dfbc201ca93","slug":"attack-on-man-with-knife-in-karnal-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: आधी रात काम से घर लौटे रहे वेटर पर तीन बदमाशों ने चाकू से किया हमला, जान बचाने को घर तक दौड़ता गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: आधी रात काम से घर लौटे रहे वेटर पर तीन बदमाशों ने चाकू से किया हमला, जान बचाने को घर तक दौड़ता गया
Sun, 07 May 2023 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 03:44 PM IST
सार
जनकपुरी गोशाला रोड शिव मंदिर के नजदीक गली नंबर दो निवासी 48 वर्षीय बृजमोहन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वेटर का काम करता है। पांच मई को एक पैलेस में काम खत्म करके वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। तभी उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
knife attack
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल में एक पैलेस से रात करीब 12 बजे पैदल अपने घर लौट रहे एक वेटर पर नशे में धुत्त तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जनकपुरी गोशाला रोड शिव मंदिर के नजदीक गली नंबर दो निवासी 48 वर्षीय बृजमोहन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वेटर का काम करता है। पांच मई को एक पैलेस में काम खत्म करके वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह ब्रेड की फैक्टरी के पास पहुंचा तो वहां एक लड़का सड़क पर खड़ा था और दो लड़के मोटरसाइकिल पर बैठे थे। पैदल खड़े लड़के ने उसे आवाज देकर रोका। उसने सोचा कि बीड़ी या माचिस मांगेंगे। वह रुक गया लेकिन वह लड़का जैसे ही उसके पास आया तो मोटरसाइकिल पर बैठे लड़कों ने पैदल लड़के को जोर से आवाज देते हुए कहा कि मार चाकू। इतनी देर में वह लड़का आया और उसने अपनी जेब से एक दम तेजधार चाकू निकाला और उसके उपर तीन बार वार कर दिए। वह लड़का नशा किए हुए था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाग नहीं तो मार देंगे
पीड़ित ने बताया कि चाकू लगने के बाद वह भागा तो लड़के भी उसके पीछे भागे। साथ ही कहा कि भाग जा नहीं तो जान से मार देंगे। वह अपनी जान बचाने के लिए घर तक भागता रहा और जैसे ही घर पहुंचा तो बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन वहां से उसे भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे उसकी पत्नी एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन