फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on house with guns, one injured

Karnal News: घर पर गंडासियों से हमला, एक घायल

Wed, 27 Dec 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Attack on house with guns, one injured
निगदू। ब्राह्मण माजरा गांव में 8-10 हमलावरों ने गंडासियों से एक मकान के गेट पर वार किए। घर के बाहर बैठे व्यक्ति ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया उसके सिर पर गंडासियों से कई वार किए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत पीड़ित राजकुमार ने बताया कि चार दिन पहले ही उसके पिता लख्मी चंद की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इस पर गांव की महिलाएं और पुरुष शोक व्यक्त करने के लिए आए थे। इस दौरान 8-10 आरोपी बाइक पर सवार होकर और गेट पर गंडासियों से वार करना शुरू कर दिया। गली में ताऊ के लड़के योगेंद्र ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपियों उसके सिर पर गंडासियों से कई वार किए और फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed