फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Atrocities on women will not be tolerated: Bhatia

महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं : भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Atrocities on women will not be tolerated: Bhatia
करनाल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के अधिकारों के प्रति पूरी तरह से सजग है और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने शुक्रवार को करनाल जिला जेल का दौरा किया और व्यवस्था का जायजा लिया तथा बंदी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं के प्रति होने वाले साइबर अपराधों से लड़ने के लिए अपनी बहन बेटियों के साथ हर वक्त साथ खड़ा है। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अगर किसी भी महिला का कोई भी मामला हमारे सामने आता है तो महिला आयोग और सरकार उस पर सख्ती से काम करेंगे। इस मौके पर जेल अधीक्षक अमित कुमार भादू ने पौधा युक्त गमला देकर चेयरपर्सन का स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन ने जेल परिसर में पौधारोपण भी किया। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने जिला जेल का निरीक्षण करते हुए महिलाओं को समझाया कि अपने पिछले अपराध को भूल कर आने वाले जीवन के लिए कुछ न कुछ बेहतरीन करें जैसे की पार्लर , सिलाई, कढ़ाई आदि का हुनर जेल से सीख कर जाए ताकि वे भविष्य में एक अच्छी जिंदगी जी सकें। उन्होंने कहा कि अपराध से नफरत करो, अपराधी से नहीं यानी अपराधी को सुधरने का अवसर अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों की रक्षा और आदर्श व्यवहार के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले संवेदनशील मामलों के खिलाफ राज्य महिला आयोग सख्त से सख्त कदम उठाता है, परंतु महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए सामने आने की ज़रूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed