{"_id":"67f99b4404b731b2f61e067fd07ea996","slug":"atm-pnb-cash-theft-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 22 लाख रुपये चोरी के आरोपी का रिमांड बढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से 22 लाख रुपये चोरी के आरोपी का रिमांड बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Fri, 21 Feb 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम से 22 लाख रुपये चोरी करने के आरोपी प्रवीण कुमार को पांच दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे शेष राशि की बरामदगी के लिए 1 दिन के रिमांड पर ओर लिया गया है।
उससे अभी तक पुलिस से 8 लाख 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान बरामद कर लिया था। अब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद कर लिया है।
सीआईए 2 के प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण कुमार को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और शेष नकदी की बरादमगी के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड अदालत से ले लिया।
उन्होंने बताया कि पूर्व में उसके पास से 8 लाख 40 हजार रुपये नकदी, एक ऑल्टो कार, कंप्यूटर की हार्डडिस्क बरामद कर ली थी। इसके बाद उसके पास से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद किया है।
विज्ञापन
उससे पूछताछ की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि 22 लाख रुपये की राशि में से शेष राशि कहां है। इस शेष राशि की बरामदगी के लिए ही उसकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।
गौरतलब है कि पीएनबी के करनाल रोड स्थित एटीएम से पिछले वीरवार की रात्रि 22 लाख रुपये चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कस्टोडियन प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ की जा रही थी।