{"_id":"64baf0f3fbca9500a40f3874","slug":"ate-food-from-the-fridge-and-ran-away-after-stealing-the-bike-karnal-news-c-18-knl1031-178352-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फ्रिज से खाना खाया और बाइक चोरी कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फ्रिज से खाना खाया और बाइक चोरी कर भागा
Sat, 22 Jul 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-चार के मकान में घुसे चोर ने पहले फ्रिज में रखा हुआ खाना और मक्खन खाया। उसके बाद फ्रिज के ऊपर रखी चाभी से बाइक का लॉक खोला और चोरी कर ले गया। सुबह होने पर परिवार को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
सेक्टर-चार निवासी चमन लाल के मकान में वीरवार रात को मुख्य दरवाजा खोलकर चोर अंदर गया। मकान के अंदर परिवार सो रहा था। परिवार को चोर के घुसने की भनक तक नहीं लग सकी। मकान में फ्रिज के अंदर लाहौरी जीरा, मक्खन आदि सामान रखा था। चोर ने आराम से मकान के अंदर बैठकर खाना खाया।
उसके बाद फ्रिज पर रखी चाभी लेकर बाइक का लॉक खोला और बाद में आसानी से बाइक चोरी कर भाग गया। परिवार जब सुबह उठा तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछा, मगर बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।