फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assistant found dead in truck

Karnal News: ट्रक में मृत मिला सहायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Assistant found dead in truck
करनाल। घरौंडा में पनौड़ी रोड पर खड़े एक ट्रक में 55 वर्षीय सहायक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। ग्वालियर निवासी मृतक के भतीजे केवल सिंह ने बताया कि वह और उसका चाचा अजीत सिंह नौ फरवरी को भोपाल से चावल लेकर वीर राइस मिल पहुंचे थे। वहां चावल से भरे कट्टे नहीं उतरे तो वे दोनों ट्रक में ही सो गए। सुबह उसका चाचा अजीत सिंह नहीं उठा। उसने उसे जगाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं उठा। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। घरौंडा थाना के जांच अधिकारी विपिन ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों ने अभी तक कोई शक जाहिर नहीं किया है। परिजन किसी के खिलाफ शिकायत देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed