{"_id":"6684a197dd5f23efb40dcd86","slug":"asi-shot-dead-karnal-news-c-18-knl1008-422476-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एएसआई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एएसआई की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
- बाइक पर आए दो बदमाशों ने की वारदात, देर शाम घर के बाहर टहल रहे थे संजीव
- पुलिस अपराध शाखा यमुना नगर में थे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। मधुबन थाना क्षेत्र के कुटेल गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) के एएसआई की एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शाम को एएसआई खाना खाकर अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी अचानक बाइक सवार आए और गोली मारकर चले गए।
घायलावस्था में एएसआई को करनाल के निजी चिकित्सालय लाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। घटना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर दो कारतूस के खोखे भी मिले हैं।
जानकारी के अनुसार कुटेल गांव निवासी 40 वर्षीय संजीव यमुनानगर क्राइम ब्रांच में बतौर एएसआई तैनात थे। वह यमुनानगर से रोजाना आते-जाते थे। मंगलवार को भी वह ड्यूटी से लौटे थे। शाम को खाना खाकर साढ़े सात बजे के बाद वह अपने घर के सामने टहलने लगे थे। कुछ देर टहलने के बाद ही अचानक एक पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां आए और एएसआई को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दी। एक गोली एएसआई के सिर में लगी, दूसरी गोली कूल्हे से ऊपर कमर में लगी है। जिससे वह मौके पर ही गिर गए।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुन परिजन दौड़े। आनन फानन उन्हें करनाल के निजी चिकित्सालय लाया गया है, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश में क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। सीआईए की टीम भी जांच में जुट गई है। हत्या क्यों की गई, इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। मधुबन थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि एएसआई संजीव को गोली मारी गई है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
नाकाबंदी कर की जा रही बदमाशों की तलाश
डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि एक पल्सर बाइक पर आए दो बाइक सवारों द्वारा गोलियां चलाने की बात सामने आई है। बदमाश गोलियां चलाकर भाग निकले। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।