फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ASI Sanjeev cremated with state honors

Karnal News: एएसआई संजीव का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
ASI Sanjeev cremated with state honors
- कनाडा से पहुंचे बेटे योगेश ने दी पिता को मुखाग्नि
विज्ञापन

- मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। कुटेल गांव निवासी एवं कुरुक्षेत्र क्राइम ब्रांच में तैनात संजीव का वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे योगेश ने कनाडा से आकर अपने पिता को मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में विधायक हरविंद्र कल्याण, डीएसपी मनोज कुमार सहित राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया है। जैसे ही गांव में शव पहुंचा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
इधर, अभी तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। कुरुक्षेत्र के क्राइम ब्रांच में तैनात संजीव (42 वर्ष) मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उन पर दो गोलियां दाग दी। एक गोली उनके सिर पर और दूसरी कमर में लगी। जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें करनाल स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


एएसआई संजीव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे। जल्द पुलिस इस घटना में सफलता हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, डीएसपी, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed