{"_id":"6883d4e4e59f45726d016764","slug":"ashmeet-won-silver-in-national-soft-tennis-karnal-news-c-18-knl1008-700341-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस में अश्मीत ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस में अश्मीत ने जीता रजत
विज्ञापन
करनाल। 20वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल मुख्य ब्रांच, करनाल की छात्रा अश्मीत कौर ने रजत पदक जीता है। अश्मीत को सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एक लाख 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा देवगन व मुख्य अध्यापिका प्रिया कपूर ने अश्मीत कौर ने इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात बताया। प्रिंसिपल सुषमा ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में संजय चौधरी एवं सीमा रानी का विशेष योगदान रहा। सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ हरियाणा के महासचिव डॉक्टर सुधीर कुमार ने भी अश्मीत कौर को बधाई दी।
अश्मीत कौर ने कहा कि उसे सॉफ्ट टेनिस बचपन से ही पसंद है। उन्होंने बताया कि वह देश और अभिभावकों के लिए कुछ करना चाहती हैं। अपने परिवार, विद्यालय और गुरुजन से मिल रहे सहयोग से ही वह खेलों में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।