फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ashish Mr. Karnal and Manpreet got the title of Mr. Fitness

अशीष मिस्टर करनाल और मनप्रीत को मिला मिस्टर फिटनेस का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ashish Mr. Karnal and Manpreet got the title of Mr. Fitness
मनप्रीत सिंह मैन फिजिक् चैंपियन चुने गए
करनाल। बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मिस्टर करनाल 2022 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट में हुई प्रतियोगिता में अशीष को मिस्टर करनाल और मनप्रीत सिंह को मिस्टर फिटनेस का खिताब मिला। अलग-अलग भार वर्ग के हिसाब से छह श्रेणियों में रोचक मुकाबले हुए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पंकज गाबा और महासचिव संदीप शर्मा ने की। निर्णायक की भूमिका सतीश चंद्र, रमेश शर्मा और सुरेंद्र सिंह ने निभाई। मुख्यातिथि के रूप में डॉक्टर नेत्रपाल रावल और समाजसेवी राकेश खन्ना पहुंचे। इस अवसर पर अरुण पंजाबी, अंशुल, डॉ. बलबीर विर्क, कांग्रेस नेता पराग गाबा, विशाल संधू, सचिन और जितेंद्र संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
55 किलो श्रेणी में शुभम पहले, मनप्रीत दूसरे और प्रवीण तीसरे स्थान पर रहे।
60 किलो श्रेणी में राहुल वर्मा पहले, जाहिद दूसरे और सन्नी तीसरे स्थान पर रहे।
65 किलो श्रेणी में करण सिंह पहले, अभिषेक दूसरे और अंश तीसरे स्थान पर रहे।
70 किलो श्रेणी में आशीष पहले, पारस नागपाल दूसरे और प्रशांत तीसरे स्थान पर रहे।
75 किलो श्रेणी में अंकुश पहले, सागर नागपाल दूसरे और शिवांश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
80 किलो श्रेणी में सुखदेव पहले, शाहरुख अली दूसरे और अमित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed