फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Asha workers' jail bharo movement today

Karnal News: आशा कर्मियों का जेल भरो आंदोलन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Asha workers' jail bharo movement today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिलेभर की आशा कर्मी 25 सितंबर को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय का घेराव करेंगी। इसके बाद गिरफ्तारियां देंगी। इससे पहले सभी आशा कर्मी सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में एकत्रित होंगी और लघु सचिवालय की ओर कूच करेंगी। आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में आशा कर्मियों की 48वें दिन भी हड़ताल जारी रही। रविवार को भी आशा वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल व प्रदर्शन किया।

यूनियन के जिला प्रधान कविता, जिला सचिव सुदेश ने कहा कि प्रदेश सरकार आशा कर्मियों से हड़ताल के 48 दिन बीत जाने के बाद भी बात करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी, 26 हजार न्यूनतम वेतन, आशा कर्मियों को पक्का करने, उनके मानदेय और प्रोत्साहन राशियों को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ने, ईएसआई व पीएफ और सेवानिवृत्त लाभ समेत सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ देने, अनुभव और योग्यता के आधार पर आशा कर्मियों की पदोन्नति करने, सब सेंटर पर बैठने व सामान रखने की जगह सुनिश्चित करवाने, जिन गांवों में सब सेंटर नहीं है वहां आशा सेंटर खोलने, मुख्यमंत्री की ओर से घोषित सात हजार रुपये तुरंत जारी करने आदि मांगें हैं। मौके पर किरण, सीमा, गीता, कमलेश, जराशो शर्मा, शोभा, निर्मला, रीना, पूजा, वीना व मधु मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed