{"_id":"6192cb079c40777e8958c2bf","slug":"asandh-s-son-became-the-winner-in-kabaddi-kho-kho-and-handball-karnal-news-knl89717346","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी, खो-खो और हैंडबाल में असंध के बेटे बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी, खो-खो और हैंडबाल में असंध के बेटे बने विजेता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से चल रही खेल प्रतियोगिताओं में अब जिला स्तर पर लड़कों के मुकाबले शुरू हो गए हैं। कर्ण स्टेडियम में सोमवार को पहले दिन हुए कई खेलों के अंडर-17 और 19 आयु वर्ग में मुकाबले हुए। अंडर-17 आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो और हैंडबाल में असंध खंड के बेटों का दबदबा रहा। वहीं अंडर-19 में खो-खो और हैंड बाल में निसिंग खंड के लड़कों ने करनाल और असंध को मात देकर जीत दर्ज की।
दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 31 खेलों के मुकाबले होंगे। जिनमें सभी छह खंडों की 62 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आज भी कई खेलों के मुकाबले होंगे। खेल इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि खेलों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। इन खेलों के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
अव्यवस्थाओं का आलम
खेलों में अव्यवस्थाओं का आलम भी देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों को न तो पीने के पानी, शौचालय आदि की सुविधा मिल रही है न चेंजिंग रूम मिला है। हालात ये हैं कि कई खेलों में चूना डालकर मैदान भी विद्यार्थी खुद तैयार कर रहे हैं। कर्ण स्टेडियम के कोच भी प्रतियोगिताएं कराने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। केवल पीटीआई के सहारे प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
विज्ञापन
पहले गोल पोस्ट किया तैयार, फिर बहाया पसीना
कर्ण स्टेडियम में अव्यवस्थाओं के कारण मुकाबले होने में भी देरी हो रही है। सोमवार को यह भी देखने को मिला कि हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को स्टेडियम में गोल पोस्ट ही नहीं मिला। न ही स्टेडियम की ओर से इसके लिए व्यवस्था की गई। ऐसे में खिलाड़ियों ने खुद गोल पोस्ट तैयार किया। उन्होंने पानी के पाइप को गोल पोस्ट बनाने में इस्तेमाल किया।
ये रहे परिणाम -
अंडर-17
- कबड्डी : असंध खंड प्रथम और घरौंडा खंड द्वितीय
- वॉलीबाल : घरौंडा प्रथम और करनाल द्वितीय
- खो-खो : असंध ने नीलोखेड़ी को हराया
- हैंडबाल : असंध ने करनाल खंड को हराया
अंडर-19
- कबड्डी : करनाल खंड प्रथम और असंध द्वितीय
- वॉलीबाल : नीलोखेड़ी प्रथम और करनाल द्वितीय
- खो-खो : निसिंग खंड ने करनाल खंड को हराया।
- हैंडबाल : निसिंग प्रथम और असंध द्वितीय