फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arya PG and DAV PG College teams in the finals

Karnal News: आर्य पीजी और डीएवी पीजी कॉलेज की टीम फाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Arya PG and DAV PG College teams in the finals
स्मैश मारता द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम का खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से चार दिवसीय 7वीं राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो सेमिफाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने एफसी कॉलेज हिसार को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग के सेमिफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज करनाल ने द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, टीम भावना और अनुशासन का परिचय दिया। इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक सशक्तीकरण का भी सशक्त माध्यम हैं। डॉ. दलेल सिंह, डॉ. सुनील जोशी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजवीर सिंह रंगा, डॉ. अनुराधा पूनिया, डॉ. लोकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के परिणाम

पुरुष वर्ग

- दयाल सिंह कॉलेज करनाल ने द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम को 25-19 , 25-21 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया



-डीएवी कॉलेज करनाल ने द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम को 25-9, 25-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई



-एस डी कॉलेज पानीपत ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल को 25-14 , 25-21 हराकर फाइनल में जगह बनाई



महिला वर्ग



-आर्य कॉलेज पानीपत ने एफसी कॉलेज हिसार को 25-5, 25-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई



-महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक ने केवीए डीएवी कॉलेज को 25-19, 25-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई



-केवीए डीएवी कॉलेज ने एफसी कॉलेज हिसार को 25-4 , 25-9 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया



फाइनल की टीमें

पुरुष वर्ग : डीएवी कॉलेज करनाल और एसडी कॉलेज पानीपत में



महिला वर्ग : आर्य कॉलेज पानीपत और महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed