फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrival of paddy continues in the markets, purchase will remain closed on Sunday

Karnal News: मंडियों में धान की आवक जारी, रविवार को बंद रहेगी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy continues in the markets, purchase will remain closed on Sunday
करनाल। जिलेभर की अनाज मंडियों में वीरवार को धान की खरीद की गई, हालांकि बुधवार की अपेक्षा वीरवार को धान की आवक करीब एक लाख क्विंटल कम रही। आढ़तियों ने बताया कि जिला प्रशासन को रविवार को भी अनाज मंडी में धान खरीद बंद रखेगा। जिले की मंडियों में शाम तक 88.78 प्रतिशत धान का उठान कर लिया गया है। करनाल सहित जिलेभर की अनाज मंडियों में धान की आवक जारी रही। वीरवार को दो लाख सात हजार 510 क्विंटल धान खरीदा गया। जिससे अब तक कुल खरीद 91 लाख 53 हजार 920 क्विंटल हो गई है। वीरवार की शाम तक 81 लाख 27 हजार 740 क्विंटल धान का उठान कर लिया गया है, अभी मंडियों में 10 लाख 26 हजार 180 क्विंटल धान पड़ा है। हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोससेशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि मंडियों में लगातार धान की आवक जारी है। हर रोज करीब दो से तीन लाख क्विंटल की खरीद हो रही है। जिला प्रशासन ने रविवार को फिर धान खरीद बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिससे किसानों को दिक्कत आ सकती है। अब खरीद बंद करने का कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि 88 प्रतिशत से अधिक धान उठ चुका है, मंडियों में पर्याप्त स्थान मौजूद हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed