फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrested for provoking religious conversion in medical college

मेडिकल कालेज में धर्मपरिवर्तन के लिए भड़काने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Arrested for provoking religious conversion in medical college
करनाल। काछवा का एक व्यक्ति कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के आपातकाल विभाग में कुछ लोगों को हिंदू व अन्य धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए भड़का रहा था। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के सुरक्षा पर्यवेक्षक नीलू ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे कुछ मरीजों की तीमारदारों से जानकारी मिली कि आपातकालीन विभाग में कोई व्यक्ति लोगों को हिंदू सहित अन्य सभी धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए भड़का रहा है। लोगों को इसके समर्थन में पर्चे भी बांट रहा है। कह रहा है कि आप हिंदू धर्म व अन्य धर्मो को छोड कर ईसाई धर्म को अपनाओ तो प्रभु ईशु आपको जल्दी मुक्ति देगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसने पुलिस के कार्य भी बाधा भी उत्पन्न की। इसका नाम रामपाल निवासी ब्लाक -5 काछवा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed