फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ardas for the success of farmers

किसान आंदोलन : पंजाब के रागी समूह ने करनाल में की किसानों की सफलता की अरदास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ardas for the success of farmers
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पंजाब हरियाणा के गुरुद्वारों में गुरु की महिमा का बखान करने वाले रागी, ढाढी और प्रचारक भी जुड़ गए हैं। हरमिंदर साहिब अमृतसर के हजूरी रागी गुरुदेव सिंह के नेतृत्व में चला जत्था करनाल पहुंचा। यहां नेशनल हाईवे-44 स्थित गुरुद्वारा नानक सर में उन्होंने किसानों की सफलता और देश में शांति और खुशहाली बनी रहने के लिए अरदास की। इसके बाद दिल्ली कूच किया। प्रमुख संत जोगा सिंह ने बताया कि जत्थे में पांच सौ से अधिक संत, महापुरुष, रागी ढाढी और कविसर प्रचारक शामिल हैं।
विज्ञापन

हजूरी रागी गुरुदेव सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की समस्या का हल नहीं हो जाता तब तक जत्था वहीं रहकर सेवा करेगा। उन्होंने कहा कि वह तो अरदास करने वाले हैं। किसान यदि उनसे कीर्तन करवाना चाहेंगे तो वह कीर्तन के लिए रुकेंगे। दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन में राजनीति का कोई स्थान नहीं हैं। किसान हाथ जोड़ कर खड़े हुए हैं। सरकार अपनी हठ पर अड़ी हैं। किसान वहां राजनीति और खालिस्तान की बात नहीं कर रहा है। इन बातों को आंदोलन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसानों को यह कानून नहीं चाहिए तो सरकार क्यों उन पर थोप रही हैं। सफलता के बाद भी वे करनाल में आकर समागम करेंगे। इस अवसर पर बाबा बुढ़ा साहिब प्रचारक सभा के सचिव गुलाब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंदोलन में खालिस्तान का कोई स्थान नहीं..
हजूरी रागी गुरुदेव सिंह ने कहा कि आंदोलन में खालिस्तान की बात नहीं उठनी चाहिए, जो लोग खालिस्तान की बात कर रहे हैं। वह किसानों का बुरा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खालिस्तान का नारा देश का विभाजन नहीं हैं। खालिस्तान का मतलब खालस लोगों का समूह हैं। सरकार किसानों को हक जल्द दे, जिससे जल्द किसान अपने घर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed