फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arbitrarily made kit on Karnal-Kaithal fourlane, risk of accidents

करनाल-कैथल फोरलेन पर मनमाने ढंग से बनाए किट, हादसों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Arbitrarily made kit on Karnal-Kaithal fourlane, risk of accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करनाल-कैथल फोरलेन पर डिवाइडरों के बीच आवश्यकता से अधिक कट छोड़ दिए गए हैं। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। औंगद-नर्दक नहर से गुरुद्वारा चौक निसिंग तक करीब दो किमी एरिया में लगभग तीन दर्जन कट छोड़ दिए हैं। मुख्य बाजार में कुछ जगह तो 10 मीटर के फासले पर ही कट हैं। वहीं, लगभग हर राइस मिल, निजी होटल, पेट्रोल पंप, हर छोटी-बड़ी गली व दुकानों के आगे कट छोड़े गए हैं। जिससे हादसों का खतरा तो रहता ही है लोगों को पूर्ण रूप से फोरलेन की सुविधा नहीं मिल पा रही। हालांकि विभाग की ओर कुछ कट बंद कर खानापूर्ति भी की गई थी।
मिलीभगत का आरोप
लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय ठेकेदार की ओर से निजी प्रतिष्ठानों के साथ मिलीभगत कर कट छोड़े गए हैं। वहीं, मैटेरियल के बचाव का तरीका भी ढूंढा गया। करनाल-कैथल फोरलेन का निर्माण करीब दो सौ करोड़ की लागत से किया गया था। निर्माण कार्य डायमंड कंपनी को दिया गया था।
विज्ञापन

ठेकेदार ने अपने निजी स्वार्थ के लिए अधिक कट छोड़े हैं लेकिन आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- सुभाष
विभाग को एक बार जांच करवानी चाहिए और खामी मिलने पर कंपनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए।
- सुरेन
नियम के अनुसार ही कट छोड़े गए थे। कुछ को बंद भी करवा दिया था। लोगों द्वारा अपनी सहूलियत के लिए भी कट बना लिए जाते हैं। फिर भी एक बार जांच करवा ली जाएगी। अगर ऐसा कुछ पाया गया तो समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजिंद्र अरोड़ा, जेई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed