फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Approval will be given for the expenditure of 253 crores against the income of 220 crores

220 करोड़ की आय के सापेक्ष 253 करोड़ के खर्च को दी जाएंगी मजूंरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Approval will be given for the expenditure of 253 crores against the income of 220 crores
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम हाउस की बजट की विशेष बैठक तो 11 मार्च को हुई थी, लेकिन अब प्रस्तावित आय और व्यय की कार्ययोजना की बैठक 10 मई सुबह 11 बजे से नगर निगम के प्रथम तल पर आयोजित की जाएगी। इसका एजेंडा तैयार कर लिया है। इसमें 87 करोड़ 38 लाख 68 हजार की आय और 133 करोड़, 14 लाख, 62 हजार 224 की ग्रांट सहित कुल 2,20,53,30,220 की आय के सापेक्ष 253 करोड़ 33 लाख 34 हजार 461 रुपये के व्यय का बजट पारित किया जाएगा।

खास बात ये है कि इस बैठक में पिछले बैठकों में पारित प्रस्तावों पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से एक्शन टेकेन रिपोर्ट के साथ शामिल होने को कहा गया है। इस बैठक में गांव झंझाड़ी को नगर निगम सीमा से बाहर करने सहित कुल 14 प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इसके अलावा भी कई अहम प्रस्तावों को पार्षदों की मांग के अनुसार शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित व्यय-2022-23
मद स्वीकृत व्यय वास्तविक व्यय प्रस्तावित व्यय
(2021-22) (31 मार्च 2022 तक) (2022-23)
स्थापना 397499986 294307115 416484461
कंटीजेेंसी 234065000 223316199 547150000
विकास कार्य 360000000 135575510 1046600000
मिसले.आईटम 753084097 371812454 523100000
कुल योग 1,74,46,49,083 1025011278 2,53,33,34,461
--------
प्रस्तावित आय-2022-23
मद स्वीकृत आय वास्तविक आय प्रस्तावित आय
--- (2021-22) (31 मार्च 2022 तक) (2022-23)
हाउस/प्रॉपर्टी टैक्स 501600000 203452958 351600000
विकास शुल्क 35000000 108398728 180000000
स्टांप ड्यूटी 200000000 127669326 150000000
किराया 24440000 15893480 19400000
रोड कट चार्ज 5000000 6064843 6000000
अन्य आय 785328000 120601489 166868000
कुल योग 1,55,13,68,000 58,20,80,824 87,38,68,000
------
प्रस्तावित प्राप्तियां (ग्रांट) 2022-23
मद स्वीकृत व्यय वास्तविक व्यय प्रस्तावित व्यय
--- (2021-22) (31 मार्च 2022 तक) (2022-23)
एसएफसी 00 420066000 568600000
सीएफसी ग्रांट 00 00 183300000
ओ एंड एम (पीएचईडी) 00 259180188 579862224
कुल योग 679246188 1,33,14,62,224
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed