फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   appointment

डा. हिमांशु मदान को मिला मेडिकल कालेज डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
appointment
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कश्यप के रिलिव होने के बाद विभाग ने कालेज की बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर और कालेज की डीन डॉ. हिमांशु मदान को डायरेक्टर पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हालांकि, उनको चार्ज दिए जाने को लेकर कुछ सीनियर प्रोफेसर ने नाराजगी जाहिर की है। सीनियर प्रोफेसरों का कहना है कि अतिरिक्त चार्ज दिए जाने में एमसीआई और विभाग के नियमों को दरकिनार किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. सुरेंद्र कश्यप हिमाचल प्रदेश की मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने यहां से निदेशक का पद छोड़ दिया था। कालेज के सबसे सीनियर प्रोफेसर को डायरेक्टर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा जाना था। सीनियर प्रोफेसरों की बात करें इसमें सबसे पहला नाम डॉ. जगदीश दुरेजा और डॉ. विजयपाल का आता है। इनका प्रोफेसर का अनुभव दस-दस साल से ज्यादा है। इसी प्रकार, डॉ. निवेश अग्रवाल समेत अन्य प्रोफेसर भी हैं, जो पांच साल से ज्यादा का प्रोफेसर होने का अनुभव रखते हैं। विभाग द्वारा कालेज की डीन और बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर डॉ. हिमांशु मदान को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संस्थान के ही कुछ डाक्टरों का दावा है कि डॉ. हिमांशु मदान का प्रोफेसर पद का अनुभव करीब तीन साल का है, जबकि एमसीआई का नियम है निदेशक पद के लिए कम से कम पांच साल का प्रोफेसर पद का अनुभव हो। इस बारे में विभाग के एसीएस अमित झा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे एक मीटिंग में बैठे हैं। इस बारे में उनको मैसेज भी किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

मरीजों के बेहतर इलाज देना प्राथमिकता : डॉ. हिमांशु
इस बारे में डॉ. हिमांशु मदान का कहना है कि ये फैसला विभाग ने किया है। मैं स्थायी तौर पर कालेज की निदेशक नहीं बनी हूं, बल्कि मुझे अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जहां तक एमसीआई के नियमों की बात तो स्थायी पद के लिए वे आवेदन नहीं कर सकती, लेकिन कालेज की डीन होने के नाते विभाग ने यह जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले, साथ ही कालेज में डाक्टरों और फैक्लटी की कमी को पूरा करना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed