फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply till 17 for admission in PG, merit list will be taken on 22

पीजी में दाखिले के लिए 17 तक करें आवेदन, 22 को लगेगी मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Apply till 17 for admission in PG, merit list will be taken on 22
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार से विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना शुरू कर दिया है। विद्यार्थी दाखिले के लिए 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार, 17 अक्तूबर तक विद्यार्थी आवेदन फार्म भर सकते हैं। 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इधर, स्नातक (यूजी) की दाखिला प्रक्रिया पर भी 13 अक्तूबर को विराम लग जाएगा। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को दाखिला नहीं मिलेगा। जिले के सात कॉलेजों में पीजी की कुल 1645 सीटें हैं। स्नातक में दाखिले लगभग पूरे हो चुके हैं।
325 सीटें बेटियों के लिए आरक्षित
शहर में केवल सात कॉलेजों में ही पीजी कोर्स हैं। इनमें दो राजकीय महाविद्यालय हैं। जबकि दो कन्या महाविद्यालय हैं, इन दोनों में कुल 325 सीटें केवल बेटियों की हैं। जबकि अन्य पांच महाविद्यालयों में लड़कों के अलावा बेटियों का भी दाखिला हो सकता है। सबसे ज्यादा पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-14 में दाखिलों में मारामारी रहती है। वहीं एडेड कॉलेजों एवं जिले में सबसे ज्यादा 370 सीटें डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
- 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
- 11 से 19 अक्तूबर को ऑनलाइन दस्तावेज एवं पात्रता सत्यापन
- 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट (26 अक्तूबर तक मान्य)
- 26 अक्तूबर तक फीस जमा होगी।
- 28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
- 28 अक्तूबर को पहली प्रतीक्षा सूची प्रदर्शित होगी।
- 28 अक्तूबर को पीजी कक्षाओं का शिक्षण शुरू होगा।
- 29 अक्तूबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा।
इस कॉलेज में पीजी कोर्स की इतनी हैं सीटें
कॉलेज सीटें
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय सेक्टर-14 340
राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड 175
डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय 370
दयाल सिंह महाविद्यालय 250
गुरु नानक खालसा महाविद्यालय 240
केवीए डीएवी महाविद्यालय 150
शहीद उधम सिंह कॉलेज मटक माजरी 120
कुल 1645
दोनों सरकारी कॉलेजों में इस कोर्स की इतनी सीटें-
1. -पंडित चिरंजीलाल शर्मा पीजी महाविद्यालय
कोर्स सीटें
एमए इतिहास 60
एमए मनोविज्ञान 60
एमए अर्थशास्त्र 60
एमए अंग्रेजी 60
एमकॉम 60
एमएससी गणित 40
2. राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड
कोर्स सीटें
एमए संगीत 15
एमए हिंदी 60
एमकॉम 60
एमएससी भूगोल 40
पीजी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है। वहीं स्नातक में दाखिले का भी एक ही मौका विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दिया जा रहा है। -डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज सेक्टर-14 करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में भी दाखिला प्रक्रिया जारी
करनाल। आईटीआई में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। वीरवार को दाखिले के लिए पंजीकरण करवाने का समय समाप्त हो गया। अब 11 अक्तूबर को प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच करवा कर फीस जमा करवा सकते हैं और विभिन्न ट्रेडों में दाखिला ले सकते हैं। ब्यूरो

अंतिम मौका : स्नातक में दाखिले के लिए 11 तक करें आवेदन
करनाल। स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन से चूक गए थे। उन्हें उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। 11 अक्तूबर तक पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 13 अक्तूबर तक फिजिकल ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद पोर्टल स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, छात्रों एवं कॉलेजों के अनुरोध पर यूजी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल से विषय संयोजन सीटों पर कैपिंग हटा दी गई है। हालांकि, किसी विशेष पाठ्यक्रम में सीटों की कुल संख्या पर कैपिंग जारी रहेगी। यह सुनिश्चित करने की एकमात्र जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी कि सीटों को मानदंडों के अनुसार भरा जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed