फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply from 16 for admissions, merit list to two

दाखिलों के लिए 16 से करें आवेदन, दो को मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Apply from 16 for admissions, merit list to two
करनाल। कालेज में दाखिलों को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। 16 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और 2 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने लंबे इंतजार के बाद दाखिलों को लेकर आखिर शेड्यूल जारी कर ही दिया है। कोरोना के कारण पैदा हुए हालात में इस बार भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आवेदन से लेकर दस्तावेज वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट भी ऑनलाइन ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल dhe.admissions.nic.in पर आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। आवेदन फार्म में पांच कालेज विकल्प के रूप में भरे जा सकते हैं। हरियाणा निवासी विद्यार्थियों के लिए आवेदन में परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। कालेज में विषय, कोर्स और सीटों का ब्योरा दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पोर्टल पर कालेजों को अपडेट कराना होगा। जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कुल 8710 सीटें हैं। इन पर 12वीं पास करने वाले 21604 विद्यार्थी इस बार दाखिले की दौड़ में होंगे। सभी को दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था।
विज्ञापन

कालेजों में दाखिला प्रक्रिया की व्यवस्था को जांचने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को मॉक ड्रिल के शुरू की गई थी। इस पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की तिथि के आगे बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा था। दरअसल, तीन दिन की मॉकड्रिक के बाद इसमें सामने आई दिक्कतों को लेकर समीक्षा के लिए भी समय चाहिए था। इसके बाद विभाग ने 10 अगस्त को वेबसाइट से दाखिलों का संभावित शेड्यूल हटाया और 11 अगस्त को 16 तक विद्यार्थियों को इंतजार करने का संदेश वेबसाइट पर जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये वो सब जो दाखिलों प्रक्रिया में जरूरी-
1. दाखिलों में शुल्क संरचना संबंधित विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुसार होगी। इस बार भी मेरिट सूची तैयार करने के लिए वेटेज वही रहेगा जो गत वर्ष रहा था। इसमें 12वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के अंकों को वेटेज सहित और राज्य आरक्षण नीति के अनुसार विचार करने के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
2. दूसरी मेरिट सूची में पुनर्विचार के लिए आवेदक द्वारा पहली मेरिट सूची में आवंटित सीट को स्थगित करने का प्रावधान भी इस शर्त के अधीन प्रदान किया जाएगा कि आवेदक को पहली मेरिट सूची में अपनी पहली पसंद नहीं मिली। ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन आवेदक द्वारा पहली पसंद के रूप में चुने गए कॉलेज द्वारा किया जाएगा। इसमें सरकारी व एडेड कोई भी कालेज हो सकता है।
3. खेल सीटें ओपन काउंसिलिंग से भरी जाएंगी। वहीं जिस आवेदक के प्रवेश की पुष्टि हो गई है, उसे प्रवेश के दस दिनों के भीतर कालेज में अपना मूल प्रवास प्रमाणपत्र जमा करना होगा, यदि उसने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की है।

4. कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण सत्र 2021-22 के दौरान ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से भर्ती हुए आवेदकों से कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ये है दाखिला शेड्यूल-
- 16 से 28 अगस्त तक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा।
- 18 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन होंगे।
- 02 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। यह छह सितंबर तक मान्य रहेगी।
- 02 से 06 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 08 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। यह 11 सितंबर तक मान्य रहेगी।
- 08 से 11 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 13 सितंबर को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा ताकि ओपन काउंसिलिंग से शेष बची सीटों पर दाखिला दिया जा सके।
दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया है। राजकीय महाविद्यालय में बीए की अतिरिक्त यूनिट और मटक माजरी कालेज में बीएससी मेडिकल कोर्स भी शुरू किया जाएगा। -डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed