Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply for Mission Buniyaad and Super-100 by December 12

Karnal News: मिशन बुनियाद व सुपर-100 के लिए 12 दिसंबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Apply for Mission Buniyaad and Super-100 by December 12
गलसेन सभागार में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उ
करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए अब बड़े शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने का रास्ता आसान हो रहा है। हरियाणा सरकार की मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर दिया जा रहा है। 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 16 दिसंबर को लेवल-1 की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वीरवार को मंगलसेन सभागार में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समितियों को योजनाओं की प्रवेश प्रक्रिया से लेकर भविष्य में मिलने वाले अवसरों तक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी राजकीय विद्यालयों से कक्षा आठवीं और दसवीं के दो-दो विद्यार्थियों के साथ एक शिक्षक, एसएमसी सदस्य और अभिभावकों ने भाग लिया और योजना की जानकारी दी गई। करनाल जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मॉडल टाउन स्कूल करनाल, पीएम श्री स्कूल नीलोखेड़ी, पीएम श्री स्कूल असंध, पीएम श्री स्कूल इंद्री और मॉडल संस्कृति स्कूल घरौंडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा को अवसर देने का मंच है मिशन बुनियाद
जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि बुनियाद और सुपर-100 हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल हैं। इनका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन, मेहनत और अवसर उपलब्ध कराने की है।
विकल्प फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप कुमार सनसनवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। एसएमसी सदस्यों से भी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक अभिभावक तक पहुंचाने की अपील की।

आईआईटी और एनआईटी में दाखिले पर दो विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी सामने रखा गया। मॉडल टाउन स्कूल के द्रोण संधू का एनआईटी कुरुक्षेत्र और राजकीय स्कूल कतलाहेड़ी के मनीष मेहरा का आईआईटी मंडी में केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला होने पर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों की सफलता को दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया गया।



दो चरणों में होगी चयन परीक्षा जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि मिशन बुनियाद एवं सुपर-100 के सत्र 2027-29 के लिए पंजीकरण पांच नवंबर से शुरू हो चुका है। इसकी अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। लेवल-1 की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। इसका परिणाम आठ जनवरी 2027 को आएगा। लेवल-2 की परीक्षा तीन फरवरी और परिणाम 16 फरवरी को घोषित होगा। लेवल-3 अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होगा, जिसका परिणाम मई के पहले सप्ताह में आएगा। कक्षाएं मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed