{"_id":"6aef7e68d0bd74a15005bf69","slug":"applications-open-for-haryana-board-class-10-and-12-examinations-karnal-news-c-18-knl1018-1028249-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने वाली सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के आवेदन भर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यार्थियों को अलग-अलग चरणों में विलंब शुल्क देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया में सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के साथ गुरुकुल एवं विद्यापीठ के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से आवेदन के लिए विलंब शुल्क की तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। 27 से 30 नवंबर तक आवेदन करने पर 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
एक से चार दिसंबर तक आवेदन करने पर 300 रुपये और पांच से आठ दिसंबर तक आवेदन करने पर 1000 रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आठ दिसंबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के आवेदन पूरे करवाने होंगे।
विज्ञापन
-10वीं के लिए 1250 और 12वीं के लिए 1300 रुपये फीस
सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1150 रुपये परीक्षा शुल्क और 100 रुपये माइग्रेशन शुल्क निर्धारित किया है। इस प्रकार कुल 1250 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये अलग से निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1200 रुपये परीक्षा शुल्क और 100 रुपये माइग्रेशन शुल्क सहित कुल 1300 रुपये देने होंगे। 12वीं के विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये और अतिरिक्त विषय लेने पर 200 रुपये अलग से जमा करवाने होंगे।
-यूडीआईएसई कोड भरना अनिवार्य, अपार आईडी का विकल्प
ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यालयों को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए हैं। आवेदन फॉर्म में अपार आईडी का कॉलम वैकल्पिक रखा गया है, जबकि यूडीआईएसई कोड भरना अनिवार्य है। विद्यालय मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन भरने से पहले बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और विद्यार्थियों का रिकॉर्ड के अनुसार सही विवरण दर्ज करें। आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर इसकी जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो और हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटियों को ठीक नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में परेशानी आने पर विद्यालय बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के मुखियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के आवेदन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन भरते समय विद्यार्थियों के दस्तावेज और व्यक्तिगत विवरण की अच्छी तरह जांच करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।- रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी