फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Applications for admission in ITI will be accepted till 20th

Karnal News: आईटीआई में दाखिले के लिए 20 तक होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission in ITI will be accepted till 20th
करनाल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। 20 जून तक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। इस बार दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए विभाग की ओर से 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया चार चरणों की रहेगी। इसके बाद भी सीटें रिक्त बचेंगी तो ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 30 जून को जारी होगी। आवेदन के लिए पोर्टल https://admission.itiharyana.gov.in/ छह जून से ओपन कर दिया जाएगा। विद्यार्थी संस्थान में आकर या फिर पोर्टल पर जाकर स्वयं भी दाखिला फार्म भर सकता है।
विज्ञापन

निसिंग आईटीआई के प्रिंसिपल जसविंद्र संधू ने बताया कि आवेदन के लिए इस बार से परिवार पहचान पत्र को भी अनिवार्य किया गया है। ऐसे में अन्य दस्तावेजों के साथ दाखिला लेने वाले विद्यार्थी का नाम परिवार पहचान पत्र में भी दर्ज होना जरूरी है। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद अब दाखिले की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed