{"_id":"61240f0c8ebc3e7f4230072b","slug":"applications-doubled-from-seats-in-polytechnic-college-merit-list-on-26-karnal-news-knl808644151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन-पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीटों से दो गुना आए आवेदन, 26 को मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन-पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीटों से दो गुना आए आवेदन, 26 को मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/नीलोखेड़ी। डिग्री कॉलेजों की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। यहां भी सीटों से दो गुणा तक आवेदन आए हैं। जिले में एक मात्र नीलोखेड़ी में ही पॉलीटेक्निक संस्थान है। यहां की 600 सीटों पर 1120 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। वहीं सीधा द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) के लिए भी 325 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। अब 26 अगस्त को कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा। उन्हें काउंसिलिंग में हिस्सा लेना होगा। 27 अगस्त से शुरू होने वाली काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए सरकार के निर्देश पर विभाग ने परिवार पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है। परिवार पहचान पत्र का नंबर देने के बाद ही विद्यार्थी काउंसिलिंग में कोर्स और सीट का चयन कर पाएंगे। संस्थान में छह कोर्स में कुल 600 सीटें हैं। सामान्य दिनों में पहली अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण डेढ़ माह देरी से पढ़ाई शुरू होगी।
ऑनलाइन होगी काउंसिलिंग, 500 रुपये देनी होगी फीस
नए विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए पहली काउंसिलिंग 27 अगस्त से पहली सितंबर तक चलेगी। वहीं डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) के लिए पहली काउंसिलिंग 25 से 30 अगस्त तक चलेगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को 500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। यह फीस भी ऑनलाइन ही भरी जाएगी। विद्यार्थी काउंसिलिंग में अपना इच्छुक विषय और संस्थान चुन सकते हैं।
यह हैं कोर्स और सीटें-
-डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग -60
-डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्यूनिकेशन -120
-डिप्लोमा इन इंस्ट्रमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग -60
दाखिले के लिए यह है शेड्यूल
- कागजातों की वेरिफिकेशन भी सभी कार्य दिवस के दौरान 26 अगस्त तक तक ऑनलाइन ही की जाएगी।
- 26 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। यह भी ऑनलाइन ही वेबसाइट पर डाली जाएगी।
- 27 अगस्त से 1 सितंबर तक काउंसिलिंग होगी।
- कॉलेजों में आवेदन की फाइनल कट ऑफ 25 अक्तूबर को निर्धारित है।
- लेटरल एंट्री के लिए प्रथम काउंसिलिंग 25 से 30 अगस्त तक चलेगी।
तो दूसरी काउंसिलिंग में लेंगे हिस्सा
जिन विद्यार्थियों का दाखिला प्रथम काउंसिलिंग में नहीं हो पाता वे दूसरी काउंसिलिंग में हिस्सा लेंगे। दो सितंबर के बाद दूसरी काउंसिलिंग होगी। जिन विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज जांचे जा चुके हैं। वही काउंसिलिंग में हिस्सा ले पाएंगे। विद्यार्थियों को केवल मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
-पारितोष पराशर, प्रवेश प्रभारी, राजकीय पॉलीटेक्निक, नीलोखेड़ी