फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Appearance of old bus stand will change from one crore

पुराने बस अड्डे की एक करोड़ से बदलेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Appearance of old bus stand will change from one crore
कर्मबीर लाठर
विज्ञापन

करनाल। शहर के मध्य स्थित पुराने बस अड्डे का एक करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। डिपो प्रबंधन ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। पांच दशक से अधिक पुराने इस बस अड्डे के भवनों का कायाकल्प कर सुंदरीकरण किया जाएगा। करनाल रोडवेज डिपो के कार्यकारी महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब आठ एकड़ क्षेत्र में बने इस बस अड्डे की इमारतें कई जगह से जर्जर हो गई थीं। बारिश के दिनों में छतों से पानी टपकता था। इस कारण भवनों के जीर्णोद्धार की जरूरत महसूस की जा रही थी। संवाद
20वें पायदान से सीधे दूसरे नंबर पर आया डिपो
रोडवेज बस की प्रति किलोमीटर औसत आय अर्जित करने के मामले में यह डिपो दो साल पहले 20वें पायदान पर था, जो कि अब राज्य में दूसरे स्थान पर आ गया है। 13 नवंबर 2021 की रिपोर्ट के अनुसार करनाल डिपो में बस की औसत आय 42.49 रुपये प्रति किलोमीटर रही है। इस दिन डिपो की सभी बसों ने 32 हजार नौ किलोमीटर सफर तय किया और 13 लाख 26 हजार 743 रुपये कुल राजस्व एकत्रित हुआ। जबकि करीब 20 साल पहले करनाल डिपो का नाम औसत आय मामले में द्वितीय स्थान पर था।
विज्ञापन

बसों की संख्या घटने पर भी बनाया समन्वय
डिपो महाप्रबंधक कुलदीप सिंह पानीपत डिपो में स्टोर परचेजर ऑफिसर थे। राज्य सरकार ने उन्हें आठ जनवरी 2021 को करनाल डिपो का कार्यकारी महाप्रबंधक तैनात किया। उस समय करनाल डिपो आय अर्जन मामले में प्रदेश में 20वें स्थान पर था और बसों की संख्या 158 थी। उनके कार्यकाल में अब तक बसों की संख्या घटकर 126 रह गई। कम संसाधन होते हुए कोरोना काल में भी उन्होंने अपनी 796 कर्मचारियों की टीम से बेहतर समन्वय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर परिवहन सुविधाएं देना प्राथमिकता
जिले में बेहतर परिवहन सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। अधिक से अधिक गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ेंगे। शिक्षण संस्थानों में आने वाली छात्राओं के लिए छह विशेष बसें संचालित कर दी हैं। कई अन्य गांवों से भी लड़कियों के लिए बस की मांग आई है। निकट समय में विभागीय मुख्यालय से 145 नई बसें मिलेंगी। जिनके मार्ग निर्धारित करके जनता की मांग पूरी की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, कार्यकारी महाप्रबंधक, करनाल रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed