फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   App will give details of daily electricity consumption

Karnal News: प्रतिदिन बिजली खपत का ब्योरा बताएगा एप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
App will give details of daily electricity consumption
करनाल। बिजली उपभोक्ताओं के बिलों की समस्या के समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का स्मार्ट मीटर मोबाइल एप कारगर साबित हो रहा है। इस एप के जरिये उपभोक्ता प्रतिदिन की बिजली खपत का ब्योरा मोबाइल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस एप के जरिये उपभोक्ताओं को यह भी पता रहेगा कि उनके घर में सबसे ज्यादा खपत किस उपकरण की है। इससे उपभोक्ता उसी हिसाब से बिजली खर्च करेंगे, जिस हिसाब से उनका बजट है। इस एप का इस्तेमाल वही उपभोक्ता कर पाएगा जिस उपभोक्ता का मोबाइल नंबर उसके बिजली बिल के साथ लिंक है। बिल से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए यूएचबीपीएन की अधिकारिक वेबसाइट पर बिल की खाता संख्या, आधार, मोबाइल व फैमिली आईडी नंबर डालकर लिंक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके जरिये उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर को पोस्ट या प्रीपेड भुगतान में भी तब्दील कर सकता है। यदि उपभोक्ता महीने से पहले ही खर्च यूनिटों का भुगतान करना चाहता है तो ऐप में यह भी सुविधा दी गई है कि वह अब तक की खर्च यूनिटों का ही बिल भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह करें एप इंस्टॉल

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का स्मार्ट मीटर मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड मोबाइल होना जरूरी है। इसके लिए प्ले स्टोर में जाकर UHBVN Smart Meter लिखना होगा। इसके बाद विभाग के अधिकारिक लोगों के साथ यह मोबाइल एप दिखेगा, जिसे इंस्टॉल करने के बाद उपयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed