{"_id":"613688eb8ebc3e7c29222063","slug":"apart-from-haryana-farmers-can-also-reach-karnal-from-punjab-and-up-karnal-news-knl82376722","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के अलावा पंजाब व यूपी से भी करनाल पहुंच सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के अलावा पंजाब व यूपी से भी करनाल पहुंच सकते हैं किसान
विज्ञापन
करनाल। किसान संगठनों ने मंगलवार को नई अनाज मंडी में महापंचायत व जिला सचिवालय के घेराव की तैयारियां कर ली हैं। तय किया गया है कि सुबह दस बजे किसान अनाज मंडी में एकत्रित होना शुरू होंगे। महापंचायत को लेकर सोमवार को किसानों की खंड स्तर पर भी बैठकें हुईं।
भाकियू (चढूनी ग्रुप), भाकियू (टिकैत ग्रुप), अन्नदाता किसान यूनियन और भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के अलावा राज्य के कई किसान संगठनों के नेता महापंचायत में पहुंचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की हरियाणा इकाई के पदाधिकारी भी अनाज मंडी पहुंचेंगे। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत या अन्य के आगमन की सूचना नहीं है। स्थानीय किसान संगठनों ने पंजाब व उत्तरप्रदेश से भी किसानों के करनाल पहुंचने की बात कही है।
असंध स्थित गुरुद्वारा में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों और अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्र के किसानों ने करनाल में होने वाली महापंचायत को लेकर विचार-विमर्श किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि असंध क्षेत्र के लगभग अधिकतर गांवों के किसान बैठक में उपस्थित हुए। सभी ने निर्णय लिया कि पहले प्यौंत टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगे और वहां से करनाल के लिए कूच करेंगे।