फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anu Rani to take charge of Hasanpur following the suspension of Sarpanch Anju

Karnal News: सरपंच अंजू के निलंबन के बाद अनु रानी संभालेंगी हसनपुर की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anu Rani to take charge of Hasanpur following the suspension of Sarpanch Anju
अनु रानी को हसनपुर गांव का कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किए जाने पर बधाई देते ग्रामीण। संवाद
घरौंडा। गांव हसनपुर की पंचायत का कामकाज अब अनु रानी संभालेंगी। सरपंच अंजू के निलंबन के बाद बुधवार को उन्हें कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में बीडीपीओ सोमबीर की देखरेख में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हुई। गांव के आठ पंचों में से पांच चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से अनु रानी के नाम पर सहमति जताई।
विज्ञापन

अनु रानी ने कहा कि गांव में विकास कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के साथ पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले निलंबित हुई थीं सरपंच
गांव हसनपुर की सरपंच अंजू को विकास कार्यों में कथित धांधली के आरोप में जिला उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के निर्देश पर तीन दिन पहले निलंबित किया गया था। इसके बाद पंचायत का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्यवाहक सरपंच नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed