{"_id":"6ad91b42212e78aef905c77a","slug":"hospital-management-on-alert-generators-and-diesel-procured-karnal-news-c-18-knl1018-1017370-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अस्पताल प्रबंधन सतर्क... जनरेटर और डीजल मंगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अस्पताल प्रबंधन सतर्क... जनरेटर और डीजल मंगवाया
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम के कर्मचारियों और अभियंताओं की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज (केसीजीएमसी) में अतिरिक्त डीजल मंगवाया गया है, वहीं जरूरत पड़ने पर बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए किराए पर जनरेटर सेट भी मंगाए गए हैं। जोर इस बात पर है कि बिजली गुल होने की स्थिति में आईसीयू, इमरजेंसी और अन्य क्रिटिकल केयर सेवाएं प्रभावित न हों। जिला अस्पताल में भी इस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा पूरी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। यदि किसी फाल्ट के चलते बिजली जाती है तो मरीजों के इलाज पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। - डॉ. एमके गर्ग, निदेशक, केसीजीएमसी
जिला नागरिक अस्पताल में पहले से ही तीन जेन सेट मौजूद हैं। डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक है। यदि बिजली जाती है तो दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. मुनीष, आरएमओ, जिला अस्पताल