{"_id":"67452cf3983665bf4c0a1ca9","slug":"anshul-is-an-expert-in-swinging-the-ball-on-both-sides-karnal-news-c-18-knl1008-526869-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बॉल को दोनों ओर स्विंग करवाने में माहिर हैं अंशुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बॉल को दोनों ओर स्विंग करवाने में माहिर हैं अंशुल
Tue, 26 Nov 2024 07:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। कर्ण नगरी के फाजिलपुर गांव के खिलाड़ी अंशुल कांबोज का चयन आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में होने से गांव में खुशी का माहौल है। हर कोई अंशुल के पिता उदम सिंह को बधाई देने पहुंच रहा है। अंशुल के मुख्य कोच सतीश राणा का कहना है कि अंशुल बॉल को दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर है। वह महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है।
अंशुल को चेन्नई टीम ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। अब अंशुल भारतीय टीम के महान कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में क्रिकेट के बड़े मंच पर खेलेगा। आईपीएल में चेन्नई टीम अब तक की बेहतर टीमों में शामिल है जिसने चार बार आईपीएल जीता है। अंशुल का कहना है कि कुशल कप्तान महेंद्र धोनी के मार्गदर्शन में खेलने का माैका मिलेगा, इसलिए वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं।
इस आईपीएल से उनको क्रिकेट में अपनी काबिलियत के दम पर ओर बेहतर करने का मौका मिलेगा। विदित हो कि अंशुल करनाल की राणा ब्रदर्स अकादमी के कुशल खिलाड़ी है। आईपीएल में अंशुल का बेस प्राइज 30 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
विज्ञापन
अंशुल को लेकर मुंबई और चेन्नई के बीच बोली में लड़ाई चली। अंशुल कंबोज हरियाणा के लिए रणजी खेलते हैं। केरल के खिलाफ मैच में एक ही पारी में 10 विकेट लेकर वह चर्चा में आए थे। अंशुल क्रिकेट की अनकैप्ड श्रेणी में आते है। इसका मतलब है, ऐसा खिलाड़ी जिसने अभी तक किसी भी प्रारूप में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला हो।
वहीं, कैप्ड प्लेयर का मतलब है, ऐसा खिलाड़ी जो देश के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुका हो। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले बीसीसीआई ने एक नया नियम लागू किया। अगर कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है या उसका बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं रहा है, तो उसे भी अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा।
ऑक्शन में टीमें छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिनमें से एक अनकैप्ड खिलाड़ी होना ज़रूरी है। अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में नहीं बिकता, तो वह अगले सीज़न के लिए अपने राज्य या अकादमी में अभ्यास करता है।
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों को अंशुल के चेन्नई सुपर किंग्स टीम में तीन करोड़ 40 लाख रुपये की कीमत से खरीद का पता चला तो अंशुल के गांव फाजिलपुर में खुशी का माहौल बन गया। गांव व आस-पास के क्षेत्र से हर कोई अंशुल के पिता उदम सिंह को बधाई देने के लिए पहुंचा।
उनके मुख्य कोच सतीश राणा का कहना है कि अंशुल के चयन पूरे जिले में खुशी में माहौल है। इस बार आईपीएल में हरियाणा से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, इनमें से अंशुल हरियाणा से सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गए है। संवाद
कांबोज के क्रिकेटर बनने का सफर
अंशुल कंबोज का जन्म हरियाणा के इंद्री हलके के छोटे से फाजिलपुर गांव में छह दिसंबर 2000 को हुआ। 14 साल की उम्र तक उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। पिछले एक दशक में अंशुल ने न सिर्फ राज्य टीम में जलवा दिखाया बल्कि आईपीएल में भी जगह बनाई। अंशुल ने 17 फरवरी 2022 को हरियाणा के लिए 2021-22 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की, उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। वह 2024 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारत ए टीम का हिस्सा रहें। अंशुल कांबोज को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने चुना था। उनके नाम 47 प्रथम श्रेणी विकेट, 23 लिस्ट-ए विकेट और 17 टी-20 विकेट हैं।