फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Annual examinations for classes 1 to 8 will begin on March 11, with 58,000 students participating.

Karnal News: 11 मार्च से होंगी पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं, 58 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Wed, 14 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 14 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations for classes 1 to 8 will begin on March 11, with 58,000 students participating.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले शहर के पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। इस दौरान जिले के करीब 33,906 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

परीक्षा कार्यक्रम सभी स्कूल मुखियाओं को साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार, कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी, जबकि कक्षा पहली से पांचवीं तक की परीक्षाएं 13 मार्च से आरंभ की जाएंगी। परीक्षाएं लगातार आयोजित होंगी, केवल रविवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


- विद्यालय स्तर पर किया जाएगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

परीक्षा की तैयारियों को लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। परीक्षा से जुड़ी अन्य सामग्री की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर सीसीडब्ल्यूएएफ फंड, परीक्षा फंड या अन्य उपलब्ध मदों से की जाएगी। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा कार्यक्रम
- कक्षा पहली व दूसरी : 13 मार्च को अंग्रेजी परीक्षाएं, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित विषय की होंगी।

- कक्षा तीसरी से पांचवीं तक : 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित और 18 मार्च को ईवीएस की परीक्षा।

- कक्षा छह : 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 14 मार्च को विज्ञान, 16 मार्च को चित्रकला, संगीत, गायन, वाद्य यंत्र, गृह विज्ञान व कृषि, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 18 मार्च को गणित।

- कक्षा सात : 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी और 18 मार्च को चित्रकला, संगीत, गायन, वाद्य यंत्र व गृह विज्ञान की परीक्षा होगी।

- कक्षा आठ : 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 16 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 17 मार्च को चित्रकला, संगीत, गायन, वाद्य यंत्र व गृह विज्ञान और 18 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।


वर्जन-

शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। पहली से आठवी कक्षा के लिए वार्षिक परीक्षा मार्च में शुरू होंगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। - डॉ. रोहताश वर्मा, डीईओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed