फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ankit used to give his login ID, password and OTP to the CSC operators

Karnal News: सीएससी संचालकों को अंकित देता था अपना लाॅगइन आईडी पासवर्ड और ओटीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ankit used to give his login ID, password and OTP to the CSC operators
फॉलोअप: परिवार पहचान पत्र पोर्टल में फर्जीवाड़ा उजागर
विज्ञापन

- सीएससी चलाने वाले घर बैठे करते थे परिवार पहचान पत्रों की जानकारी में छेड़छाड़
- डीसीआरईएम की शिकायत पर हुई कार्रवाई, सिक्योरिटी एनालिस्ट की तकनीकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- थाना निसिंग पुलिस ने क्रिड विभाग के जोनल मैनेजर और सीएससी सेंटर संचालक पर किया केस दर्ज
– सोशल मीडिया अकाउंट, कंप्यूटर और बैंक खातों की भी जांच शुरू, तीन दिन के रिमांड पर अंकित


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/निसिंग। सरकारी पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नगर पालिका निसिंग के जोनल मैनेजर अंकित ने अपने लॉग इन आईडी पासवर्ड सीएससी सेंटर संचालकों को दिए थे। उनको डाटा अपडेट के लिए पासवर्ड तक दिए जाते थे। जिसकी वजह से सीएससी सेंटर संचालक अपनी मर्जी से परिवार पहचान पत्र के डाटा में छेड़खानी कर देते थे। अब थाना निसिंग पुलिस ने जोनल मैनेजर अंकित कुमार और घरौंडा के सीएससी सेंटर संचालक सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने अंकित को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया। अब पुलिस जोनल मैनेजर के कंप्यूटर से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों की जांच करेगी।
ये कार्रवाई डीसीआरईएम की शिकायत पर हुई जबकि इसका खुलासा सिक्योरिटी एनालिस्ट की तकनीकी रिपोर्ट में हुआ है। जांच में ये भी सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में जोनल मैनेजर पूरी तरह संलिप्त थे। उनकी मर्जी से ही सरकारी आईडी और पासवर्ड शेयर कर संवेदनशील डाटा में छेड़छाड़ की जा रही थी और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। अब इस पूरे घोटाले में शामिल अन्य सीएससी सेंटर संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिनकी अब पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्रिड विभाग की डीसीआरईएम पिंकी को जब इस प्रकरण का संदेह हुआ तो उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर इसकी जांच के लिए शुक्रवार को पंचकूला से एचपीपीए के सिक्योरिटी एनालिस्ट अरुण कुमार पहुंचे। उनके साथ सीएम फ्लाइंग और थाना निसिंग पुलिस ने मिलकर शुक्रवार शाम 4:50 बजे नगरपालिका में जोनल मैनेजर अंकित के कार्यालय में रेड की। मौके पर जोनल मैनेजर अंकित कुमार के कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य डिवाइस की तकनीकी जांच की गई। जांच में पाया गया कि सरकारी पोर्टल पर लॉगइन करने की आईडी और ओटीपी कई बार अन्य सीएससी संचालकों को शेयर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 734 लोगों के परिवार पहचान पत्रों की जानकारी से छेड़छाड़ कर उनमें बदलाव किया गया है। सरकारी पोर्टल से छेड़छाड़ में प्रयुक्त कंप्यूटर सिस्टम जब्त किया जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।


पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इस पूछताछ में पुलिस आरोपी से परिवार पहचान पत्र की गड़बड़ी के कई खुलासे कर सकती है।
- रामलाल, प्रभारी, थाना निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed