फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ankit became the best player in the hockey competition

Karnal News: हॉकी प्रतियोगिता में अंकित बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ankit became the best player in the hockey competition
करनाल। सैनिक स्कूल में मंगलवार को अंतरसदनीय वरिष्ठ हॉकी टूर्नामेंट हुआ। इसमें शानदार प्रदर्शन करने पर थानेश्वर सदन के खिलाड़ी अंकित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। वहीं, मैच में कांटे की टक्कर देने वाले कुरुक्षेत्र सदन ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने की। मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर मुकाबलों की शुरुआत की। प्रतिस्पर्धा के वरिष्ठ संवर्ग में प्रत्येक सदन से 16-16 छात्रों ने अपने-अपने दल का प्रतिनिधित्व किया। कुरुक्षेत्र सदन और थानेश्वर सदन में कांटे की टक्कर हुई लेकिन मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। कुरुक्षेत्र सदन अंकतालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विजेता बना और थानेश्वर सदन द्वितीय, पानीपत सदन तृतीय, चिलियनवाला सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। बेहतरीन गोलकीपर के तौर पर थानेश्वर सदन के ही खिलाड़ी गौरव यादव को चुना गया। विनय कुरुक्षेत्र सदन को उभरता हुआ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कमांडर तजिन्दर सिंह गिल, प्रशासनिक-अधिकारी सोनिया शर्मा, संजय चौहान, खेल संयोजक नरेन्द्र नांदल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed