फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anil won silver medal in boxing competition

Karnal News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अनिल ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Anil won silver medal in boxing competition
- फाइनल में कैथल से हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुक्केबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस बार करनाल जिले का एक ही पदक आया है। 55 किलोग्राम भारवर्ग में अनलि शेखपुरा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह शुरुआत में सभी मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंचा लेकिन फाइनल मैच में कैथल के मुक्केबाज से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

यह प्रतियोगिता 27 से 29 जून तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें सभी जिलों से वरिष्ठ वर्ग के मुक्केबाजों ने विभिन्न भार वर्ग से प्रतिभाग किया। करनाल कर्ण स्टेडियम से इस प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आठ पुरुष व एक महिला खिलाड़ी शामिल रही। करनाल के मुक्केबाजों में पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम में अनिल शेखपुरा, 60 किग्रा भारवर्ग में मनसवी लाठर, 65 किग्रा में संचित सागवान शेखपुरा, 70 किग्रा में रोहित, 75 किग्रा में मनोज, 80 किग्रा भारवर्ग में विश्वजीत संधू, 90 किलोग्राम भारवर्ग में रवि कुमार, 90 प्लस भारवर्ग में रजत चौधरी का चयन हुआ। वहीं महिला वर्ग में 70 किलोग्राम भारवर्ग में खुशी शामिल रही। हालांकि पहले दिन करनाल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। शुरुआत में पांच मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि फाइनल में केवल अनिल ही पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed